Create your Account
तबलीगी इज्तिमा की तैयारियां जोरों पर, 14 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान...
- Rohit banchhor
- 18 Nov, 2024
दरअसल कोराना के बाद से अब तक हुए इज्तिमा के आयोजनों में जमातों को सीमित संख्या में ही बुलाया जा रहा था।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के इटखेड़ी में तबलीगी इज्तिमा को लेकर तेज़ी से तैयारियां जारी हैं। इज्तिमा का आयोजन इस बार और विशाल होने जा रहा है। बीते साल जहां इस आयोजन में करीब आठ लाख लोग शामिल हुए थे, वहीं इस बार करीब 14 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए आयोजन स्थल का दायरा बढ़ाने के साथ वॉलंटियर, खानपान, जमातियों के ठहरने के इंतजाम के साफ-सफाई की व्यवस्था में भी इजाफा किया है। 29 नवंबर से शुरू होकर आयोजन 2 दिसंबर तक चलेगा। दरअसल कोराना के बाद से अब तक हुए इज्तिमा के आयोजनों में जमातों को सीमित संख्या में ही बुलाया जा रहा था।
MP News : लेकिन, अब कोरोना का असर पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। यही वजह है कि इस बार न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी जमातों को भी आयोजन में शामिल होने बुलाया गया है। आयोजन समिति का अनुमान है कि 14 लाख लोग इज्तिमा में शामिल होंगे। इतनी संख्या को ध्यान में रखकर तैयारियां भी की जा रही हैं। आयोजन कितना वृहद स्तर पर होने वाला है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाहरी जमातों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

MP News : पहले कोरोना की वजह से जमातों को सीमित किया था-
कोरोना के चलते आयोजन में आने वाली जमातों को आने से रोक दिया गया था। तब दूसरे राज्यों और विदेशों से आने वाली जमातों की संख्या 10 प्रतिशत तक ही सीमित कर दिया गया था। सिर्फ मध्यप्रदेश के लोगों को ही बुलाया जा रहा था। लेकिन, इस बार बंदिश पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है। ऐसे में तमाम प्रदेशों के साथ ही दूसरे देशों से भी जमातें आएंगी। आयोजन में शामिल होने वाले 70 प्रतिशत लोग सुनने भी आते हैं जो जमाती नहीं होते हैं। सुनने वाले पानी की बोतल लेकर आएं
Related Posts
More News:
- 1. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 2. CG Crime: वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर भिलाई से गिरफ्तार, आरोपियों में से एक निगरानीशुदा बदमाश
- 3. parliament monsoon session 2026: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
- 4. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

