Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी, 25 विमान हो सकेंगे पार्क, आसपास के एयरपोर्ट को भी किया जा रहा रिजर्व

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी, 25 विमान हो सकेंगे पार्क, आसपास के एयरपोर्ट को भी किया जा रहा रिजर्व
X

भोपाल। राजधानी में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश विदेश के कई बड़े उद्योगपतियों के आने की संभावना है। इसी को लेकर राजा भोज एयरपोर्ट पर भी तैयारियां की जा रही हैं। 23 फरवरी से राजा भोज एयरपोर्ट पर सभी विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि कौन-कौन से उद्योगपति कौन से विमान से भोपाल पहुंचेंगे, इसकी सूचना अभी एयरपोर्ट प्रबंधन के पास नहीं है। एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों शहरों को भी संवारा जा रहा है। भोपाल एयरपोर्ट पर फिलहाल बड़े और छोटे विमान मिलाकर 25 विमान पार्क होने की व्यवस्था है। यहां एयर बस जैसे 9 बड़े जहाज और 8 छोटे जहाज, बाकी एयरक्राफ्ट पार्क होने की व्यवस्था है।

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यदि इससे अधिक विमान आते हैं तो भोपाल के आसपास के अन्य शहरों के एयरपोर्ट पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। भोपाल एयरपोर्ट पर सिर्फ आगमन और प्रस्थान की व्यवस्था रहेगी। राजा भोज एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल उड़ानों से पहुंचने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन चेक पोस्ट की व्यवस्थाएं हैं।

5 काउंटर अराईवल और 4 काउंटर डिपार्चर के हैं। इसके अलावा डोमेस्टिक उड़ानों के यात्रियों के लिए 14 काउंटर चेक पोस्ट के हैं। प्रबंधन द्वारा इमिग्रेशन और कस्टम को सूचना दे दी गई है। समिट में इंटरनेशनल उड़ानों का आवागमन हो सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire