Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

देशभर के वक्फ बोर्ड में बदलाव की तैयारी, जानिए पूरी खबर...

दिल्ली में वफ्फ संशोधन के लिए बनी जेपीसी मध्यप्रदेश की जानकारीयो से संतुष्ट नहीं है।

देशभर के वक्फ बोर्ड में बदलाव की तैयारी, जानिए पूरी खबर...
X

MP News : भोपाल। केंद्र सरकार देशभर के वक्फ बोर्ड में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। मध्यप्रदेश में भी वफ्फ बोर्ड जमीनों की सूची तैयार कर रहा है। अभी एमपी वक्फ बोर्ड के पास लगभग पंद्रह हजार से ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टीज है। बोर्ड का संचालन सन् 1954 के वक्फ एक्ट से हो रहा था, जिसके बाद वक्फ कानून 1995 को लाया गया. इसके बाद साल 2013 में वक्फ कानून में संशोधन किया गया था , इसके अब 2019 में भी बिल में भी कानून में संशोधन किया गया और अब वफ्फ प्रॉपर्टीज की जानकारी माँगी जा रही है। दिल्ली में वफ्फ संशोधन के लिए बनी जेपीसी मध्यप्रदेश की जानकारीयो से संतुष्ट नहीं है।

MP News : जेपीसी के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने मध्यप्रदेश के साथ कर्नाटक और राजस्थान पर भी सही जानकारी नहीं देने की बात कही है। भोपाल के बाद बुरहानपुर में सबसे ज्यादा 3 हजार हेक्टेयर जमीनें वक्फ के पास हैं। प्रदेश में करीब 15 हजार वक्फ संपत्तियां हैं। अभी तक कमेटियां आय का 7 प्रतिशत ही चंदा बोर्ड को देती थीं, जबकि 93 प्रतिशत राशि प्रबंध समितियों के पास होती है। इसका उपयोग बोर्ड सख्ती से समाज के मेधावी बच्चों की पढ़ाई पर करवाता है। एमपी की वफ्फ जानकारियों को लेकर एमपी वक्फ बोर्ड के चैयरमेन सनव्वर पटेल का कहना है की वो जानकारी पूरी भेजेंगें और सबसे ज्यादा दिक्क़ते बोर्ड के सामने अवैध कब्जों की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire