Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Premanand Maharaj Virat-Anushka: वृंदावन में विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में दिखी अनोखी सादगी, फैंस बोले- सबसे खूबसूरत तस्वीर

Premanand Maharaj Virat-Anushka

Premanand Maharaj Virat-Anushka: वृंदावन में विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में दिखी अनोखी सादगी, फैंस बोले- सबसे खूबसूरत तस्वीर
X

Premanand Maharaj Virat-Anushka: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन में भक्ति भाव में लीन नजर आए। मंगलवार को दोनों संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और सत्संग में शामिल होने पहुंचे, जहां उनकी सादगी और श्रद्धा ने सभी का ध्यान खींच लिया।

Premanand Maharaj Virat-Anushka: साधारण भक्तों की तरह संगत में बैठे

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित ‘श्रीहित राधा केली कुंज’ आश्रम में जब विराट और अनुष्का पहुंचे तो वहां पहले से प्रवचन चल रहा था। आमतौर पर बड़े सेलिब्रिटी संतों से एकांत में मुलाकात करते हैं, लेकिन इस बार दोनों ने कोई विशेष व्यवस्था नहीं ली। वे अन्य श्रद्धालुओं के बीच जमीन पर बैठकर हाथ जोड़कर प्रवचन सुनते रहे। बताया जाता है कि महाराज के ‘दीक्षा’ और ‘शरणागति’ विषय पर दिए जा रहे प्रवचन को विराट ने बेहद ध्यान से सुना और काफी देर तक आत्मचिंतन में डूबे दिखाई दिए।



Premanand Maharaj Virat-Anushka: शांति की तलाश में ‘विरुष्का’

चकाचौंध भरी जिंदगी और व्यस्त कार्यक्रमों के बीच यह जोड़ा अक्सर आध्यात्मिक यात्राएं करता रहा है। वृंदावन की शांत और भक्तिमय गलियों में उनकी उपस्थिति से स्थानीय लोगों में उत्साह बढ़ गई। जानकारी के अनुसार, वे छटीकरा मार्ग स्थित एक निजी होटल में ठहरे थे और अनुष्का शर्मा ने भी पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की और संत महाराज से आशीर्वाद लिया।

Premanand Maharaj Virat-Anushka: बिना विशेष प्रोटोकॉल पहुंचे

इस बार उनकी यात्रा पहले की तरह निजी मुलाकात तक सीमित नहीं रही। उन्होंने बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया। यहां तक कि स्थानीय पुलिस को भी उनके आगमन की पूर्व सूचना नहीं थी। हालांकि जैसे ही खबर फैली, आश्रम के बाहर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Premanand Maharaj Virat-Anushka: प्रशंसकों का उमड़ा सैलाब

सोशल मीडिया पर उनके वृंदावन प्रवास की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जब विराट कोहली वापस लौट रहे थे, तब उन्होंने कार का शीशा नीचे कर हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire