Create your Account
Predictions of Baba Venga: दुनियाभर में दिखी कयामत वाली मछली, क्या सच होने वाली है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
Predictions of Baba Venga: नई दिल्ली। भूकंप और सुनामी जैसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का पूर्व संकेतक मानी जाने वाली रहस्यमयी मछली ‘डूम्सडे फिश’ यानी ओअरफिश ने एक बार फिर दुनिया को चिंता में डाल दिया है। बीते कुछ हफ्तों में न्यूजीलैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में इस रहस्यमयी मछली के लगातार दिखने की खबरों ने न सिर्फ वैज्ञानिकों बल्कि आम जनता को भी चौंका दिया है। असल में ओअरफिश समुद्र की गहराइयों में रहती हैं उनका इस तरह से निकलकर सतह पर चौंकाने वाला है।
जापानी लोककथाओं में इस मछली को भूकंप और सुनामी जैसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का पूर्व संकेतक माना जाता रहा है। अब जब ये मछली एक के बाद एक अलग-अलग जगहों पर दिखाई दे रही है, तो इसकी ‘डरावनी भविष्यवाणी’ को लेकर दुनिया भर में बेचैनी बढ़ रही है। दुनिया में इसे बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जो रहा है जिसमें किसी ‘मेगा डिजास्टर’ की चेतावनी दी गई है। इस भविष्यवाणी और समुद्री जीव की रहस्यमयी गतिविधियों का मेल लोगों में और डर का माहौल बना रहा है।
Predictions of Baba Venga: न्यूजीलैंड में दो दिनों के अंतराल में दो ओअरफिश सबसे पहले जून 2025 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के डुनेडिन और क्राइस्टचर्च के पास ओअरफिश देखी गई। खास बात यह थी कि क्राइस्टचर्च के पास जो मछली मिली, उसका सिर गायब था, जिससे लोगों में रहस्य और डर और बढ़ गया। न्यूजीलैंड जैसे भूकंप-प्रवण देश में इन मछलियों की मौजूदगी ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है।
Predictions of Baba Venga: ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में भी मिली ओअरफिश न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में भी यह गहरे समुद्र की मछली नजर आई। तट पर रहने वाली सिबिल रॉबर्टसन नाम की महिला को यह विचित्र जीव मिला और उसने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और यूजर्स ने इसे संभावित भूगर्भीय हलचलों से जोड़ना शुरू कर दिया।
Predictions of Baba Venga: तमिलनाडु के तट पर पकड़ी गई 30 फीट लंबी मछली भारत में भी इस रहस्यमयी जीव की मौजूदगी ने लोगों को चौंका दिया। इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु के तट पर मछुआरों के जाल में एक 30 फीट लंबी ओअरफिश फंसी, जिसे देखकर गांव वाले हैरान रह गए। यह मछली सामान्यत: समुद्र की सतह से 200 से 1,000 मीटर गहराई में पाई जाती है, इसलिए इसका सतह पर आना असामान्य और अशुभ संकेत माना गया।
Predictions of Baba Venga: अमेरिका में दिखी ओअरफिश के दो दिन बाद आया भूकंप पिछले साल अगस्त 2024 में अमेरिका के सैन डिएगो में भी एक 12 फीट लंबी ओअरफिश दिखाई दी थी। इसके दो दिन बाद लॉस एंजेलिस में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इस मछली और भूकंप के बीच संभावित संबंध को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।
Related Posts
More News:
- 1. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
- 2. IND vs ENG 5th T20: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग XI से बाहर, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11
- 3. MP News : रिटायर अफसर का भुगतान अटकाकर मांग रहा था घूस, 50 हजार लेते ही लोकायुक्त के जाल में फंसा बाबू
- 4. CG News : मछली पकड़ना पड़ा भारी, एनीकट की तेज धारा में बहा युवक, रेस्क्यू जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

