Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Pravasi Bharatiya Divas 2025 : ओडिशा पहुंचे प्रवासी भारतीय, पीएम कल करेंगे औपचारिक रूप से उद्घाटन
- Pradeep Sharma
- 08 Jan, 2025
Pravasi Bharatiya Divas 2025 : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार को तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम 50 से ज्यादा
भुवनेश्वर। Pravasi Bharatiya Divas 2025 : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार को तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम 50 से ज्यादा देशों के गणमान्य शिरकत कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले हैं।
Pravasi Bharatiya Divas 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी को इस कार्यक्रम का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन पहली बार ओडिशा राज्य में आयोजित किया जा रहा है। यह राज्य अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।
Pravasi Bharatiya Divas 2025 : बता दें 2017 से प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन हर दो साल में एक बार आयोजित किया जा रहा है। पिछला प्रवासी भारतीय दिवस मध्य प्रदेश राज्य सरकार की साझेदारी में जनवरी, 2023 में इंदौर में आयोजित किया गया था।
Pravasi Bharatiya Divas 2025 : विदेश मंत्रालय के अनुसार, इसमें मुख्य अतिथि त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू का डिजिटल तरीके से संबोधन होगा। सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जनवरी को समापन भाषण देंगी।
Pravasi Bharatiya Divas 2025 : 5 हजार से अधिक प्रवासी भारतीय शामिल होंगे मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक प्रवासी भारतीय शामिल होंगे। भुवनेश्वर, पुरी और जाजपुर में 21 जगहों को चुना गया है। जहां उन्हें ले जाया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य ओडिशा में इंटरनेशनल टूरिस्ट्स को बढ़ाना है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : स्कूल वैन में लगी आग, 5 बच्चे झुलसे; स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
- 2. Pawan Khera: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत वाले तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले पर रोक, सुप्रीम कोर्ट बोला..असम की अदालत में ही जाना होगा, कांग्रेस नेता पर गिरफ्तारी की तलवार
- 3. Bus Accident: अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी , 9 की मौत, कई घायल
- 4. Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, जल्द होगा नए CM का ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

