Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Prashant Kishore: आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Prashant Kishore: आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
X

Prashant Kishore: पटना: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की मंगलवार सुबह तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनकी हालत देखकर डॉक्टरों की एक टीम पटना के मेदांता अस्पताल से शेखपुरा हाउस पहुंची और उन्होंने उनकी स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

Prashant Kishore: इसके बाद प्रशांत किशोर को उनके समर्थकों ने एंबुलेंस में मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। उनके समर्थकों का कहना है कि मंगलवार सुबह तक प्रशांत किशोर सामान्य रूप से लोगों से बातचीत कर रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गए।

Prashant Kishore: इसके बाद उनके समर्थकों ने मुंह पर पानी के छींटे मारे और उन्हें होश में लाया। डॉक्टरों की टीम ने जांच करने के बाद यह पाया कि प्रशांत किशोर को डिहाइड्रेशन और कुछ अन्य समस्याएं हो सकती हैं, हालांकि, स्थिति को लेकर जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire