Create your Account
Prasar Bharati: प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए चेयरमैन, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति
Prasar Bharati: नई दिल्ली: प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस नियुक्ति की पुष्टि की गई। प्रसून जोशी भारतीय सिनेमा, विज्ञापन और साहित्य जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं और उनके कई गीत बेहद लोकप्रिय रहे हैं।
Prasar Bharati: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि जोशी की रचनात्मकता और दृष्टि प्रसार भारती को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि जोशी के शब्दों में भारतीय संस्कृति और मिट्टी की खुशबू झलकती है, जो उन्हें विशिष्ट बनाती है।
Prasar Bharati: मंत्री ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रसार भारती नई ऊर्जा और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ेगा। प्रसून जोशी इससे पहले अगस्त 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह नियुक्ति मीडिया और रचनात्मक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और योगदान को देखते हुए की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 Points Table : कोलकाता ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में KKR की वापसी; पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदला
- 2. Raipur City News : इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के फ्लैट में मिली माणिक मेहता की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- 3. Digital Arrest : “आप डिजिटल अरेस्ट में हैं…” कॉल से शुरू हुआ खेल, महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
- 4. UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन 6 नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

