Begin typing your search above and press enter to search.
Prasar Bharati OTT : प्रसार भारती ने लॉन्च किया नया OTT प्लेटफॉर्म 'वेव्स,' खबरों और मनोरंजन का होगा अनोखा संगम
'वेव्स' प्लेटफॉर्म पर हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल और असमिया सहित 12 से अधिक भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध होगा।

Prasar Bharati OTT : नई दिल्ली। भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने डिजिटल युग में एक नया कदम रखते हुए अपना खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के उद्घाटन समारोह के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा लॉन्च किया गया। 'वेव्स - पारिवारिक मनोरंजन की नई लहर' टैगलाइन के साथ इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य खबरों, मनोरंजन, शिक्षा और शॉपिंग को एक साथ लाना है।
Prasar Bharati OTT : बहुभाषीय कंटेंट की सुविधा-
'वेव्स' प्लेटफॉर्म पर हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल और असमिया सहित 12 से अधिक भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध होगा। इसमें इन्फोटेनमेंट, गेमिंग, शिक्षा और शॉपिंग जैसे विविधतापूर्ण श्रेणियां शामिल हैं। 65 लाइव टीवी चैनल, वीडियो-ऑन-डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेम और ओएनडीसी के सहयोग से ऑनलाइन शॉपिंग की भी सुविधा दी जाएगी।
Prasar Bharati OTT : डिजिटल इंडिया के लिए बड़ा कदम-
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने इसे सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के लिए एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह प्लेटफॉर्म ग्रामीण दर्शकों को भारतनेट के माध्यम से डिजिटल कंटेंट तक पहुंच प्रदान करके मनोरंजन और डिजिटल मीडिया के बीच की खाई को पाटेगा।”
Prasar Bharati OTT : परिवार के लिए ‘वन-स्टॉप हब’-
प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने बताया कि ‘वेव्स’ को परिवार के अनुकूल मनोरंजन, शिक्षा और खरीदारी के लिए ‘वन-स्टॉप हब’ के रूप में डिजाइन किया गया है। यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वच्छ और परिवारों के लिए अनुकूल कंटेंट प्रदान करेगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


