Pradhan Mantri Suraksha Yojana : गर्भवती माताओं की जांच और उपचार का निरीक्षण, सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने किया दौरा...
औषधि वितरण कक्ष का भ्रमण करवाते हुए दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।

Pradhan Mantri Suraksha Yojana : धीरज मेहरा, जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती माताओं की जांच और उपचार की प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजय बसाक और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी.आर. मैत्री ने गीदम रोड स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) का दौरा किया।
Pradhan Mantri Suraksha Yojana : इस दौरान, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी शकील खान ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही थीं, जिसमें पेट की जांच, खून की जांच, सोनोग्राफी, बी.पी. और शुगर की जांच शामिल थी। UPHC की प्रभारी डॉ. एंजिल पलक ने अधिकारियों को अस्पताल में संचालित विभिन्न विभागों, जैसे ओपीडी, आईपीडी, फिजियोथेरेपी विभाग, नेत्र रोग जांच विभाग, सोनोग्राफी कक्ष, और औषधि वितरण कक्ष का भ्रमण करवाते हुए दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।
Pradhan Mantri Suraksha Yojana : प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के अंतर्गत महिला रोग विशेषज्ञ की सेवाएं प्रत्येक माह के 09 और 24 तारीख को पी.एच.सी. में उपलब्ध होती हैं। आज, डॉ. जी पदमावती ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से आकर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने आदर्श लक्ष्य दंपति के रूप में चार महिलाओं को गर्भ निरोधक साधन बॉक्स प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. रोहित कश्यप, रेखा चौहान, जयंत देशमुख, यशोदा जोशी, मेघा ठाकुर, नरेश मरकाम, सुंदर मरकाम, प्रशांत श्रीवास्तव, और चेतन कश्यप भी उपस्थित रहे।


