Begin typing your search above and press enter to search.
Pradeep Mishra Shiva Mahapuran: पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा में चेन स्नेचिंग की घटना, चार महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस की जांच में पता चला है कि ये महिलाएं पहले भी पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा स्थलों पर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं।

Pradeep Mishra Shiva Mahapuran: भिलाई: शिव महापुराण के अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भिलाई में कथा का आयोजन कर रहे हैं। कथा स्थल पर चेन स्नेचिंग की घटनाओं की सूचना मिली है। भिलाई थाना पुलिस ने इन घटनाओं में शामिल चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। सभी महिलाएं मध्य प्रदेश के कटनी की निवासी हैं और शातिर अपराधियों के रूप में जानी जाती हैं।
Pradeep Mishra Shiva Mahapuran: पुलिस की जांच में पता चला है कि ये महिलाएं पहले भी पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा स्थलों पर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं। सावन के महीने में पंडित प्रदीप मिश्रा भिलाई के जयंती स्टेडियम में शिव महापुराण की कथा सुना रहे हैं। पुलिस टीम इन महिलाओं से कड़ी पूछताछ कर रही है, क्योंकि वे बड़े दल के साथ कथा स्थलों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देती हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


