Create your Account
PPCS Prelims 2025: पंजाब PCS प्रीलिम्स 2025 का परिणाम घोषित, संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी, देखें मेरिट लिस्ट
PPCS Prelims 2025: चंडीगढ़। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने 10 जनवरी 2026 को पंजाब सिविल सर्विसेज (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। साथ ही संशोधित/अंतिम उत्तर कुंजी भी आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जारी कर दी गई है। 331 पदों के लिए 7 दिसंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
PPCS Prelims 2025: परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्त अंक और श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। इससे उम्मीदवारों को अपनी स्थिति का आसानी से पता चल जाएगा।
PPCS Prelims 2025: उत्तर कुंजी में संशोधन के बाद सामान्य अध्ययन (पेपर-1) के प्रश्न संख्या 25, 65, 80 और 95 को वापस ले लिया गया है। इन सभी प्रश्नों के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 2-2 अंक प्रदान किए गए हैं। वहीं सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (पेपर-2) के प्रश्न संख्या 8, 32, 77 और 80 को ड्रॉप किया गया और प्रत्येक के लिए 2.5 अंक दिए गए। कुछ प्रश्नों के उत्तर भी बदले गए हैं, जैसे पेपर-1 के प्रश्न 41 का उत्तर B और पेपर-2 के प्रश्न 26 का उत्तर B&D कर दिया गया। प्रारंभिक उत्तर कुंजी 8 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी और 12 दिसंबर तक आपत्तियां मंगवाई गई थीं। विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद ये बदलाव किए गए।
PPCS Prelims 2025: रिजल्ट कैसे देखें?
-सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं।
-अब अपने ब्राउजर में परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-होमपेज पर "PCS Prelims 2025 Result/ Merit List' का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
-अब PDF फाइल डाउनलोड करें। -लिंक पर क्लिक करने के बाद परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
-इसे डाउनलोड कर लें ताकि बाद में आसानी से देखा जा सके। -PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर टाइप करें।
-आपका रोल नंबर दिखाई देने पर आप यह जान सकते हैं कि आप परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं या नहीं।
-चयनित उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : पर्स स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG News : मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार
- 3. CG News: बंगाल की बनेगी बीजेपी सरकार: पवन साय, 5 महीने से अपनी टीम के साथ बंगाल में डटे रहे छत्तीसगढ़ महामंत्री पवन साय की मेहनत रंग लाई
- 4. Assembly Elections Vote Counting: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग, ताजा जानकारी के लिए अपडेट रहे हमारे साथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

