Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Pornstar Ria Barde: पोर्नस्टार रिया बर्डे महाराष्ट्र से गिरफ्तार: हिन्दू बनकर भारत में रह रही थी, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Vpb
Pornstar Ria Barde: पोर्नस्टार रिया बर्डे महाराष्ट्र से गिरफ्तार: हिन्दू बनकर भारत में रह रही थी, ऐसे हुआ पर्दाफाश
X
Pornstar Ria Barde: मनोरंजन डेस्क: बांग्लादेश की पोर्न अभिनेत्री रिया बर्डे, जिसे इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है, को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे और उसके पूरे परिवार को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया। रिया और उसका परिवार फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रह रहे थे। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14A के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Pornstar Ria Barde: फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल:
रिया पर आरोप है कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की निवासी है और उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपनी मां, भाई और बहन के साथ भारत में अवैध रूप से रहना शुरू कर दिया था। उसके परिवार ने भारतीय कागजात हासिल करने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट तक बनवा लिए थे। बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी भी की थी।

Pornstar Ria Barde: अवैध गतिविधियों में संलिप्तता:
पुलिस ने बताया कि रिया बर्डे सी-ग्रेड फिल्मों में काम करती रही है और उसका असली नाम आरोही बर्डे है। उसे पहले भी मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। रिया की मां और पिता वर्तमान में कतर में रह रहे हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को उसकी बांग्लादेशी पहचान के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया।

Pornstar Ria Barde: परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई:
इस मामले में रिया के अलावा उसकी मां, पिता, भाई और बहन को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि रिया की मां ने खुद को पश्चिम बंगाल की निवासी बताकर अमरावती के अरविंद बर्डे से शादी की थी और फिर अपने परिवार के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire