Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Pope Francis dies: कैसे चुना जाएगा नया पोप, सफेद और काला धुआं का क्या है रहस्य, यहां जानें सब कुछ

Pope Francis dies: वेटिकन सिटी। ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस (Pope Francis) का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वेटिकन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद अब नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया

Pope Francis dies: कैसे चुना जाएगा नया पोप, सफेद और काला धुआं का क्या है रहस्य, यहां जानें सब कुछ
X

Pope Francis dies: वेटिकन सिटी। ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस (Pope Francis) का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वेटिकन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद अब नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

Pope Francis dies: अंतराल अवधि और 9 दिन का शोक

पोप की मृत्यु के बाद वेटिकन में अंतराल अवधि शुरू होती है, जो पोप के निधन और नए पोप के चुनाव के बीच का समय होता है। इस दौरान 9 दिनों तक शोक मनाया जाता है। पोप का अंतिम संस्कार उनकी मृत्यु के 4 से 6 दिनों के भीतर किया जाता है, जिसके बाद उन्हें सेंट पीटर्स बेसिलिका में दफनाया जाता है।

Pope Francis dies: नए पोप का चुनाव, क्या है कॉन्क्लेव की प्रक्रिया

नए पोप का चयन कॉन्क्लेव के जरिए होता है, जो कैथोलिक चर्च की सबसे गोपनीय और प्राचीन परंपराओं में से एक है। कॉन्क्लेव पोप की मृत्यु या पद त्याग के 15-20 दिनों के भीतर शुरू होता है। यह वेटिकन के सिस्टिन चैपल में आयोजित होता है, जहां कार्डिनल्स (चर्च के वरिष्ठ अधिकारी) एकत्र होते हैं। केवल 80 वर्ष से कम उम्र के कार्डिनल्स ही मतदान में हिस्सा ले सकते हैं।

Pope Francis dies: मतदान और सफेद और काला धुआं का रहस्य

1.कार्डिनल्स कई चरणों में गुप्त मतदान करते हैं, जब तक कि किसी उम्मीदवार को दो-तिहाई बहुमत न मिल जाए।

2.प्रत्येक मतदान के बाद मतपत्रों को जला दिया जाता है।

3.काला धुआं: यदि कोई निर्णय नहीं होता, तो मतपत्रों को जलाने पर काला धुआं निकलता है, जो इस बात का संकेत होता है कि नए पोप का चुनाव नहीं हो सका।

4.सफेद धुआं: जब नया पोप चुन लिया जाता है, तो मतपत्र जलाने पर सफेद धुआं निकलता है, जो इस बात का संकेत होता है कि नए पोप का चुनाव हो चुका है।

Pope Francis dies: कैसे होती है नए पोप की घोषणा

1.चुनाव के बाद नए पोप से पूछा जाता है कि क्या वे यह जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं।

2.सहमति के बाद वे एक पोप नाम चुनते हैं, जो अक्सर पिछले संतों से प्रेरित होता है।

3.नए पोप को विशेष पोशाक पहनाई जाती है और फिर वे सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से अनुयायियों को संबोधित करते हैं।

4.वे सेंट पीटर स्क्वायर में अपने अनुयायियों का अभिवादन करते हैं और पोप के रूप में पहला आशीर्वाद देते हैं।

Pope Francis dies: कैसे होती है पोप की मृत्यु की पुष्टि

पोप की मृत्यु की पुष्टि कैमरलेंगो (चर्च के कोषाध्यक्ष और कार्डिनल) द्वारा की जाती है। वे पोप के बपतिस्मा नाम को तीन बार पुकारते हैं, और यदि कोई जवाब नहीं मिलता, तो उन्हें मृत घोषित किया जाता है। इसके बाद वेटिकन आधिकारिक रूप से दुनिया को पोप के निधन की सूचना देता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire