Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Pooja Khedkar: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर हिरासत में, कई और मामलों में पूछताछ

एसपी पंकज देशमुख का कहना है कि पौड पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

Vpb
Pooja Khedkar: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर हिरासत में, कई और मामलों में पूछताछ
X
Pooja Khedkar: पुणे: फर्जी सर्टिफिकेट के इस्तेमाल के आरोपों से घिरीं IAS पूजा खेडकर की फैमिली के खिलाफ भी ऐक्शन तेज हो गया है। पुणे पुलिस ने IAS की मां मनोरमा खेडकर को हिरासत में ले लिया है। खास बात है कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर किसान के सामने बंदूक लहराती हुई नजर आ रही थीं। इधर, पुलिस ने पूजा को भी अन्य मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

Pooja Khedkar:
पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया है कि मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया है। एसपी पंकज देशमुख का कहना है कि पौड पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। मनोरमा का खिलाफ यह कार्रवाई कथित तौर पर किसानों को बंदूक दिखाकर धमकाने के खिलाफ की गई हैं।

Pooja Khedkar: अधिकारियों ने बताया है कि वह महाड के एक होटल में थीं। इससे पहले पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, कई नोटिस के बाद भी खेडकर परिवार ने जवाब नहीं दिया। खबर है कि पुणे ग्रामीण पुलिस की 5 टीमें पूजा खेडकर के माता-पिता की तलाश कर रही हैं।


Pooja Khedkar: वीडियो के वायरल होने के बाद पुणे ग्रामीण में पौड पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं, जिसमें धारा 323 (बेईमानी या धोखाधड़ी से संपत्ति हटाना या छिपाना) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराएं शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया था।

Pooja Khedkar: मनोरमा खेडकर की गिरफ्तारी के बाद, उनके पति और पांच अन्य लोगों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire