Top
Begin typing your search above and press enter to search.

धान के मूल्य को लेकर सियासत, किसान का वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

धान के मूल्य को लेकर सियासत, किसान का वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में धान के मूल्य को लेकर सियासत देखने को मिल रही है। उस बीच एक वीडियो भी जमकर छाया हुआ है जिसको कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट भी किया है। उमंग सिंगर ने कहा कि धान को नहीं मिलो रेट रे भैया... कैसे निकाले अपनी लागत, कैसे भरे जो पेट रे भैया...किसान बीएम पाल ने धान के कम मूल्य पर जताई चिंता।

दरअसल भोपाल के बैरसिया के किसान बीएम पाल ने अपने गीत के माध्यम से धान के उचित मूल्य न मिलने पर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "धान को नहीं मिलो रेट रे भैया, कैसे निकाले अपनी लागत, कैसे भरे जो पेट रे भैया..." सरकार ने किसानों से धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल ख़रीदने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं किया गया है… इस गीत में वे धान की कम कीमत और किसानों की आर्थिक परेशानियों को उजागर कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire