Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
राहुल गांधी की जाति पर एमपी में सियासत, जीतू पटवारी ने कही यह बड़ी बात
- VP B
- 31 Jul, 2024
राहुल गांधी अपने लिए नही कांग्रेस के लिए नही बल्कि देश के लिए जनगणना की बात कर रहे है।
भोपाल। संसद में जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस और भाजपा में तीखी बहस हुई थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया तो भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने उनकी जाति पूछ ली। इस पर संसद में तीखी बहस हुई और हंगामा हो गया। अब कांग्रेस और भाजपा के बीच हुई इस बहस को सियासी रंग चढ़ने लगा है।मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतु पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिगत जनगणना कराने की बात कर रही है बीजेपी की सोच का पता चल गया।
राहुल गांधी अपने लिए नही कांग्रेस के लिए नही बल्कि देश के लिए जनगणना की बात कर रहे है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा हमारी पार्टी जातिगत जनगणना करना चाहती है,ताकि जिस जाति की जितनी हिस्सेदारी है उसको उतना अधिकार मिले,लेकिन बीजेपी के लोग लगातार जातिगत जनगणना का विरोध करते हैं।,कल अनुराग ठाकुर ने सदन में जो बयान दिया उससे साफ है कि बीजेपी के लोग जातिगत जनगणना नहीं चाहते हैं और यही भाजपा की सोच है, बीजेपी के लोग कुछ भी कहें लेकिन राहुल गांधी समाज के विभिन्न तबकों की आवाज लगातार उठाते रहेंगे।
सरकार मंत्री को दिया धन्यवाद
सरकार के मंत्री द्वारा एमपी की सड़कों को लेकर पत्र लिखे जाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि धन्यवाद है उन मंत्री जी को जिन्होंने यह मुद्दा उठाया,अच्छी बात है कि बीजेपी में अभी ऐसे लोग हैं जो अपनी ही सरकार की कार्य प्रणाली पर खड़े करते हैं सवाल,मैं हमेशा कहा है कि यह करप्शन की सरकार है, मुख्यमंत्री मोहन यादव के क्षेत्र में ही कागजों में सड़क डल गई,जमीन पर कुछ नजर नहीं आ रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: आरटीई के तहत प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, शिक्षा विभाग का दावा.. आरटीई प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर
- 2. MP News : पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झण्डी, एक वर्ष तक चलेगा जन जागरण अभियान
- 3. UP: सीमा राजभर बनीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला
- 4. CG News : जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 50 करोड़ में सौदा करने पखांजूर से लाए थे रायपुर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

