Begin typing your search above and press enter to search.
MP में किसानों के मुद्दे पर सियासी घमासान, कृषि मंत्री ने कांग्रेस की यात्रा को बताया किसानों का अपमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष में सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किसानों का अपमान बताया है। कहा कि- मध्यप्रदेश के किसान खुशहाल है। किसानों को कोई परेशानी नहीं है। कांग्रेस जबरन मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। आजादी के बाद 50 साल तक केंद्र और राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही है आखिर उन्होंने किसानों के सम्मान के लिए क्या किया कांग्रेस के नेता यह बताएं।
किसान न्याय यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की दूरी पर कहा- जीतू पटवारी अपने पार्टी के बुजुर्ग नेताओं का अपमान कर रहे हैं, तो किसानों के साथ न्याय कैसे कर सकते हैं। जीतू पटवारी कांग्रेस में थर्ड फ्रंट बनाकर नेता बनना चाहते हैं लेकिन यह संभव नहीं है। केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा महाराष्ट्र में सोयाबीन फसल का एमएसपी बढ़ाए जाने के बयान पर कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन की एसपी बढ़ाने की बात कही है तो वह पूरे देश में लागू होगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


