Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Policeman Suicide Case : दिन में चोर को पकड़ा, रात में फंदे से लटका मिला शव, मर्डर की आशंका, पुलिस जांच में जुटी...

पुलिस अभी इस मामले को सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से देख रही है।

Policeman Suicide Case : दिन में चोर को पकड़ा, रात में फंदे से लटका मिला शव, मर्डर की आशंका, पुलिस जांच में जुटी...
X
Policeman Suicide Case : सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर कुंदन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस महकमे और उनके करीबियों को हिला कर रख दिया है। उनका शव बीती रात सरकारी आवास में फंदे से लटका हुआ मिला। हालांकि, पहले नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है, पर कई सवाल इस मौत को संदिग्ध बना रहे हैं, जिससे मर्डर की आशंका भी जताई जा रही है।


Policeman Suicide Case : बता दें कि मृतक इंस्पेक्टर कुंदन कुमार जो 2009 बैच के पुलिसकर्मी थे, वर्तमान में बैरगनिया थाना के थानाध्यक्ष थे। मौत से पहले उन्होंने एक बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें उन्होंने 59 चोरी के मोबाइल बरामद किए और एक चोर को गिरफ्तार किया था। उनकी यह कार्रवाई दिन में हुई थी, जिससे उनकी बहादुरी और जिम्मेदारी की भावना का पता चलता है। इस घटना के कुछ ही घंटों बाद उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।



Policeman Suicide Case : आत्महत्या या हत्या?
कुंदन कुमार का शव जिस अवस्था में मिला, वह घटना आत्महत्या के तौर-तरीकों से मेल नहीं खाती। उनके पैर जमीन पर टिके हुए थे, जो सुसाइड की आम घटनाओं से अलग है। साथ ही, एक पुलिस अधिकारी के पास अपनी सरकारी पिस्तौल होती है, जिसका उपयोग आत्महत्या में अधिकतर देखा जाता है। लेकिन कुंदन कुमार द्वारा गमछे का फंदा लगाकर खुदकुशी करना अधिकारियों के लिए भी संदेहास्पद है।



Policeman Suicide Case : जांच और शक की परिस्थितियाँ
घटना स्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम पहुंच चुकी है और जांच जारी है। सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी और डीएसपी रामकृष्ण समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इंस्पेक्टर कुंदन के परिवार वालों ने मर्डर की आशंका जताई है, जबकि पुलिस अभी इस मामले को सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से देख रही है।


Policeman Suicide Case : सवाल उठने का कारण
इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के सुसाइड को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि एक जांबाज पुलिसकर्मी, जो दिन में इतनी बड़ी कार्रवाई करता है, वह अचानक खुदकुशी क्यों करेगा? इसके अलावा, शरीर की अवस्था और फांसी लगाने के लिए गमछे का इस्तेमाल, कई लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ है। अब इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है, और पुलिस विभाग जल्द ही इस मौत की असल वजह सामने लाने की कोशिश कर रहा है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire