Begin typing your search above and press enter to search.
कोहेफिजा इलाके में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलुस
घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की शिकायत

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में प्रॉपर्टी डीलर पर कट्टा व तलवार से हमला करने वाले बदमाश फीरोज बाबा, आदिल बच्चा और शाहिद इटारसी को गिरफ्तार कर बीती रात जुलुस निकाला है। डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि बदमाश वारदात के बाद विदिशा भाग गए थे, विदिशा पुलिस ने तीनों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। कोहेफिजा पुलिस तीनों बदमाशों को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर भोपाल आई है।
यहां बदमाशों का घटनास्थल के पास वर्चस्व खत्म करने के लिए और लोगों में इनका भय न रहे इसलिए उनका जुलुस निकाला गया। मामले में आरोपी फारूख उर्फ मीटर और रितिक पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि कोहेफिजा इलाके में स्थित शालीमार अपार्टमैंट में घुसकर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को विगत 3 अगस्त की रात गोली मार दी थी। उसके सिर में भी तलवार से वार भी किए गए थे।
घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की शिकायत पर फीरोज बाबा, शोएब अन्ना, आदिल बच्चा व शाहिद इटारसी समेत आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


