Create your Account
गोली कांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाला जुलूस
- VP B
- 08 Aug, 2024
शफी का एक प्लॉट खानू गांव कोहेफिजा में है। इस पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद चला था।
भोपाल। राजधानी भोपाल के शालीमार अपार्टमेंट में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले आरोपियों को कोहेफिजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस ने फारूक मीटर और रितिक का घटनास्थल शालीमार अपार्टमेंट से थाने तक जुलूस निकाला। बता दें कि विगत दिनों हुए गोली कांड में लिप्त तीन आरोपी विदिशा जेल में है। दो अन्य आरोपी को कोहेफिजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस मौके पर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार बीते रविवार को भोपाल के वीआईपी रोड कर्बला के नजदीक शलीमार अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में घुसकर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी थी। उसके सिर में भी तलवार से वार किए गए हैं। घायल को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
घायल युवक की पत्नी की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की और एफआईआर में चार आरोपियों को नामजद किया था। टीआई ब्रजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि शफी हसन उर्फ गोलू (37) प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वह शालीमार अपार्टमेंट कर्बला पर रहते हैं।
शफी का एक प्लॉट खानू गांव कोहेफिजा में है। इस पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद चला था। टीआई ने बताया कि घायल शफी का पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है। निशातपुरा थाने में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास दो सूटकेस और बैग से लाखों रुपये बरामद, आरोपी हिरासत में
- 2. DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की अरुण जेटली स्टेडियम में होगी भिड़ंत, बारिश बन सकती है बड़ा फैक्टर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
- 3. CG Accident : मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत
- 4. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

