Create your Account
16 साल से कैद महिला का पुलिस ने किया रेस्क्यू, बंद कमरे में पलंग पर बेहोश मिली
- Rohit banchhor
- 06 Oct, 2024
उधर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पीड़ित महिला के ससुर को महिला थाने तलब कर महिला के ससुर मनोहर लाल साहू से पूछताछ की गई।
MP News : भोपाल। राजधानी की जहांगीराबाद इलाके के एक घर से 16 साल से कैद एक महिला का पुलिस ने रेस्क्यू किया है। महिला की हालत बहुत गंभीर है, रेस्क्यू करने के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला के पिता ने संबंधित मामले शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने महिला का सिर्फ 1 घंटे के अंदर रेस्क्यू कर लिया।
MP News : महिला थाना पुलिस के मुताबिक नरसिंहपुर निवासी किशन लाल साहू ने शनिवार शाम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके तत्काल बाद महिला थाने की पुलिस ने जहांगीराबाद पुलिस की मदद से कोली मोहल्ले के एक तीन मंजिला घर में दबिश दी। यहां तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में बेहद गंभीर हालत में महिला मिली। वह पलंग पर बेहोश पड़ी थी। पीड़ित महिला को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला की हालत ठीक होने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे, उसके बाद पति समेत सुसराल पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
MP News : पुलिस के अनुसार, महिला थाना में किशन लाल साहू निवासी जिला नरसिंहपुर ने आवेदन दिया था कि उनकी बेटी रानू साहू (40) का विवाह साल 2006 में रिंकू साहू निवासी जहांगीराबाद के साथ किया था। वर्ष 2008 के बाद से उन्हें बेटी से उसके ससुराल वालों ने मिलने नहीं नह दिया। बेटी के दो बच्चे हैं, लेकिन वह इस समय कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने से बेटी की हालत बहुत खराब है। बेटी के ससुराल के पास रहने वाले पड़ोसियों ने बेटी के फोटो के साथ खबर दी थी। इसके बाद पिता ने थाने में शिकायत की थी।
MP News : उधर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पीड़ित महिला के ससुर को महिला थाने तलब कर महिला के ससुर मनोहर लाल साहू से पूछताछ की गई। इस दौरान मनोहर लाल ने बताया कि बहू की मानसिक हालत ठीक नहीं है। एक साल पहले तक उसका इलाज कराया गया, लेकिन वह ठीक नहीं हुई। हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हम इलाज नहीं करा सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
- 2. CG Crime: वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर भिलाई से गिरफ्तार, आरोपियों में से एक निगरानीशुदा बदमाश
- 3. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
- 4. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

