Breaking News
Create your Account
भोपाल की इतवारा कंजर बस्ती में पुलिस की रेड, 5.50 लाख के साथ गांजा जप्त
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के पुराने शहर की इतवारा कंजर बस्ती इन दिनों अवैध मादक पदार्थ तस्करी के लिए पूरे देश में बदनाम हो रही है। महिलाओं के साथ बच्चे भी यहां गांजा तस्करी में लिप्त है। तलैया पुलिस ने इतवारा कंजर बस्ती में गाजा तस्करी की सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए 5.50 लाख रुपए कैश और तीन किलो गांजा बरामद किया है।
MP News : एसीपी अनीता प्रभा शर्मा के नेतृत्व में करीब 30 पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में दो महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा शुक्रवार को तीनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी गई। तलैया थाना प्रभारी सीबी राठौर ने बताया कि इतवारा कंजर बस्ती से गांजा तस्करी की सूचना मिल रही थी। ऐसे में गुरुवार देर रात कोतवाली ओर तलैया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा।
MP News : इस दौरान दो महिलाओं और एक युवक को गांजे की तस्करी करते पकड़ा गया। आरोपियों से तीन किलो गांजा और 5.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस दौरान अन्य तस्कर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान माधुरी शंकर, संगीता कुचबंदिया और नितिन कुचबंदिया के रूप में की गई है। आरोपियों से गांजा और कैश के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जब्त गांजे की कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
- 2. CG News : जिला अस्पताल की छत से कूदी महिला, इलाज के दौरान मौत, CCTV में अकेले घूमती दिखी
- 3. CG News : सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, चरने गए मवेशियों को चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
- 4. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह में हुए शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

