Create your Account
पुलिस अफसर ने उठाया ये कदम, सुसाइड नोट में हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी खबर...
MP News : भोपाल। भोपाल के 25वीं वाहिनी में पदस्थ पुलिस अफसर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके से मिले सुसाइड नोट और शुरुआती जांच में पता चला है कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बेटी की पढ़ाई की फीस और घर की ईएमआई की किश्त मिलाकर वेतन से ज्यादा हो रही थी। यह सनसनीखेज वारदात कमला नगर इलाके की है। पुलिस के अनुसार अनिल नागौराव पिता नागौराव हैडाउ (55) 25वीं बटालियन में एएसआई (गैर राजपत्रित अधिकारी) के पद पर पदस्थ थे। वे मूलतः महाराष्ट्र के रहने वाले थे।
MP News : फिलहाल परिवार के साथ कमला नगर इलाके के भदभदा के पास सीपीएमटी कॉलोनी में रहते थे। वे पुलिस विभाग के एमटीओ शाखा का काम देखते थे। अनिल की एक बेटी यशस्वी और एक पंद्रह साल का बेटा है। बेटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उसको फांसी के फंदे पर लटके हुए बेटी ने देखा था। बेटी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की माने तो एएसआई ने लोन ले रखा था।
MP News : उसको पुलिस विभाग से मिल रहा वेतन भी कम पड़ रहा था। इसका असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा था। इस कारण अनिल मानसिक अवसाद में आ गया। सुसाइड नोट में इन सारी बातों का उल्लेख है।
Related Posts
More News:
- 1. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 2. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 3. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
- 4. CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

