Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Police-Naxalite Encounter : नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली भास्कर ढेर

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक स्वचालित हथियार भी बरामद किया है।

Police-Naxalite Encounter : नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली भास्कर ढेर
X

Police-Naxalite Encounter : बीजापुर। जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को हुई इस मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली भास्कर को ढेर कर दिया गया। यह मुठभेड़ गुरुवार को उसी क्षेत्र में हुई उस मुठभेड़ की अगली कड़ी है, जिसमें 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर को मार गिराया गया था।

जानकारी के अनुसार, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने नेशनल पार्क के घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुए इस ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली भास्कर मारा गया। हालांकि, इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

कौन था नक्सली भास्कर?

मारे गए नक्सली भास्कर की पहचान डंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य के रूप में हुई है। वह बीजापुर और आसपास के क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था, और वह कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा था। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक स्वचालित हथियार भी बरामद किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire