Begin typing your search above and press enter to search.
पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कांकेर: छत्तीसगढ़ में एकबार फिर एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। घटना कांकेर जिले का है जहां पुलिस जवान ने बैरक में खुद को गोली मार ली है। इस घटना से आस पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। ए एस पी भानुप्रतापपुर संदीप पटेल ने घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर के लोहात्तर थाना परिसर के बैरक में जिला पुलिस के जवान जागृत भंडारी ने आज सुबह करीब 9 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के तुरंत बाद, घायल जवान को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है।
जागृत भंडारी, जो कि घोटिया गांव, जिला मोहला-मानपुर का निवासी है, की आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि घटना की वजह का पता चल सके। इस घटना के साथ ही, दो दिन पहले अंतागढ़ के कोसरोंडा में एक सीमा सुरक्षा बल के जवान द्वारा आत्महत्या की घटना भी सामने आई थी, जिससे सुरक्षा बलों के बीच चिंता बढ़ गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


