Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

रेडियो ट्रेकिंग सिस्टम अपडेट कर रही पुलिस, इन्दौर के बाद भोपाल पुलिस को मिलेंगे न्यूजीलैंड के हाईटेक वायरलेस सेट

फ्रीक्वेंसी को कोई भी व्यक्ति मैच नहीं कर सकेगा।

रेडियो ट्रेकिंग सिस्टम अपडेट कर रही पुलिस, इन्दौर के बाद भोपाल पुलिस को मिलेंगे न्यूजीलैंड के हाईटेक वायरलेस सेट
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस खुद को अपडेट करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। स्मार्ट पुलिसिंग के लिए पुलिस को एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेडियो ट्रेकिंग सिस्टम अपडेट किया जा रहा है। जवानों को 800 मेगाहाटज वाले वायरलेस हैंडसेट सेट से मुक्ति मिलने जा रही है। हमारे जवान नया डिजिटल वायरलेस सेट का उपयोग करेंगे। इस सेट की कई विशेषताएं होंगी।

MP News : एक तो उससे कालिंग सुविधा भी होगी और उनके माध्यम से पुलिसकर्मियों की लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। खास बात यह है कि नए सेट की फ्रीक्वेंसी को कोई भी मैच नहीं कर सकेगा। जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस के लिए न्यूजीलैंड की एक कंपनी से ये वायरलेस सेट मंगवाएं जा रहे है।पहले चरण में इसकी शुरुआत इंदौर से की जा चुकी है। दूसरे चरण में भोपाल को पुलिस मुख्यालय ये डिजिटल वायरलेस सेट उपलब्ध कराने जा रहे हैं। वर्तमान में भोपाल पुलिस 2005 के वायरलेस सेट का उपयोग कर रही है।

MP News : सालों पुरानी इस सेट में कई खामियां सामने आई हैं। अब नगरीय और ग्रामीण पुलिस नई तकनीक से लैस 350 नए डिजिटल वायरलेस सेट के साथ नजर आएगी। एक साल पहले इंदौर को यह सेट उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड की एक टेक कंपनी ने वायरलेस के डिजिटल सेट तैयार किया है। अगले महीने से यह सेट भोपाल में पुलिसकर्मियों के हाथों में नजर आएंगे। 300 छोटे सेट पुलिसकर्मियों को आवंटित किएजाएंगे, जबकि 50 सेट डायल 100 वाहन में लगेंगे। गौरतलब है कि पुलिस के पास वर्तमान में मौजूद हैंडसेट 800 मेगाहर्ज पर काम करता है। जबकि नया वायरलेस हैंडसेट डिजिटल फ्रीक्वेंसी पर काम करेगा। फ्रीक्वेंसी को कोई भी व्यक्ति मैच नहीं कर सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire