Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एमडी ड्रग्स बनाने का एक और जाखिरा लगा पुलिस के हाथ, पढ़ें पूरी खबर

एमडी ड्रग्स बनाने का एक और जाखिरा लगा पुलिस के हाथ, पढ़ें पूरी खबर
X
भोपाल। दिल्ली एनसीबी और गुजरात एटीएस की कार्रवाई के बाद अब। भोपाल पुलिस भी एक्शन मोड़ पर आ गई हैं। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में फैक्ट्री जैसा ही मॉल गोदाम में बरामद हुआ हैं। बताया जा रहा है कि लाखो रुपए से ज्यादा का यह रॉ मटेरियल हैं। दरअसल 5 अक्टूबर को गुजरात एटीएस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में एक बंद फैक्ट्री पर छापा मारकर 60 किलो एमडी पाउडर और 907 किलो लिक्विड ड्रग्स जब्त की थी जिसकी कीमत 1800 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

इस मामले में फैक्ट्री संचालक अमित चतुर्वेदी और प्रकाश सान्याल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुखबिर की सूचना पर देर रात कटरा पुलिस ने छापा मारा.छापे के दौरान पुलिस को संदिग्ध वस्तुए मिली.जिस गोदाम में ये रॉ मटेरियल रखा गया था उसे सील बंद कर दिया गया था। जिसमें जानकारी सामने आई कि अमित चतुर्वेदी ने विष्णु पाटीदार निवासी रापड़िया का एक गोदाम शुभम वेयरहाउस के सामने गणेश मार्केट की दुकान नंबर 6 रापडिया चौराहे पर किराए से ले रखा है।

जहां से वह देर रात्रि में कुछ सामान गाड़ी से बगरोदा फैक्टरी में ले जाया करता था। इस मामले में भूमि स्वामी विष्णु पाटीदार के समक्ष दुकान का ताला तुड़वाकर देखा गया, तो दुकान में केमिकल के भरे हुए ड्रम मिले. जिसमे एमडी ड्रग्स बनाने का रॉ मटेरियल रखा था। पुलिस के मुताबिक यह दुकान अमित चतुर्वेदी ‌ ने जुलाई 2024 में विष्णु पाटीदार से किराए पर ली गई थी,जिसमें केमिकल संग्रहण कर रखा था।

इस कैमिकल का ही उपयोग एमडी ड्रग्स बनाने में किया जाता है। स्थानीय बाजार में इस रॉ मटेरियल कीमत लगभग 30 लाख है।.पुलिस ने दुकान मालिक विष्णु पाटीदार को भी दुकान किराये पर देने के बाद पुलिस को सुचना नहीं देने और जानकारी छुपाने का आरोपी बनाया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire