Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिकअप वाहन में तस्करी करते 170 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त...

शराब और मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिकअप वाहन में तस्करी करते 170 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की पिपलानी पुलिस ने आनंद नगर चौकी के पास से एक पिकअप वाहन से एक सौ तीस लीटर अंग्रेजी शराब जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी संजय अग्रवाल ने इलाके में अवैध शराब और मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में आनंद नगर पुलिस चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलखरिया साइड से एक पिकअप वाहन में अवैध शराब लाई जा रही है।

MP News : पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन क़ो रोककर तलाशी ली तो उसमे अंग्रेजी शराब 170 पेटी रखी मिली। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये बताई जा रही है। डीसीपी ने बताया की आरोपी देहात क्षेत्र से अवैध शराब लाकर शहर में किसी क़ो सप्लाई करने वाले थे। उससे पहले ही उन्हें पकड़ा गया हैं। ये किसको देने वाले थे। इसकी जाँच कर रहे है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनसे पूछताछ कर रही है पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire