Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, 36 प्रकरण दर्ज

अगर कोई आगे भी ऐसा करता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, 36 प्रकरण दर्ज
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की नगरीय पुलिस जोन-2 ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर करीब 36 प्रकरण पंजीबद्ध किए और खुले में शराब दुकानों के आसपास मदिरा पान का सेवन कर रहे लोगों के पास से शराब क्वार्टर, पानी की बोतल,डिस्पोजल ग्लास आदि भी बरामद किए है।

MP News : एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शराब दुकानों के आसपास और खुले मैदानों में लोग शराब खरीद कर सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब पी रहे हैं। शराब के नशे में यह लोग गाली गलौज कर लड़ाई झगडे भी करते है। जिससे निकलने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने शिकायतों पर संज्ञान लेकर थाना क्षेत्र में सप्ताह भर एक अभियान चलाया इसके माध्यम से अवैध रूप से शराब पीने वालों की धर पकड़ की गई।

MP News : पुलिस की टीमों को देख लोग शराब बोतले छोड़कर दौड़ लगाते हुए नजर आए,फिर भी पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानो तो या अभियान आगे भी जारी रहेगा, उन्होंने साफ किया है कि सरकार ने आहतो पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है,और शराब खरीदने के बाद दुकान के बाहर सड़कों पर और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना पूर्णत प्रतिबंधित है। अगर कोई आगे भी ऐसा करता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire