Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

देह व्यापार के दलालों की तलाश में जुटी पुलिस, दी जा रही दबिश...

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के अनुसार राजधानी में गलत काम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है।

देह व्यापार के दलालों की तलाश में जुटी पुलिस, दी जा रही दबिश...
X

MP News : भोपाल। राजधानी में देह व्यापार करवाने वाले 21 दलालों की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। मानव दुर्व्यापार व देह व्यापार के मामले में पुलिस 4 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जबकि एक पूर्व से जेल में बंद है। संगठित अपराध करने वाले इन आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमें तैयार की हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश शुरू हो गई है। पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ पहली बार कड़ा प्रहार किया है। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के अनुसार राजधानी में गलत काम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है।

MP News : किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।अशोका गार्डन इलाके से दो साल पहले अगवा हुई नाबालिग अशोक नगर में मिली। उसे दो लाख रुपए में आरोपियों ने बेचा था। मामा ने उसके साथ गलत किया तो वह घर से भाग निकली थी। रास्ते में मदद के नाम पर आटो चालक सलमान ने उसके साथ ज्यादती की। सलमान ने उसे आरोपी महक यादव व आशुतोष वाजपेई को सौंप दिया। दंपति ने उसे शोभाराम की मदद से दो लाख रुपए में बेच दिया।

MP News : नाबालिग की ज्यादा उम्र बताकर उसकी शादी करवा दी। इसके पूर्व महक यादव, उसके पति आशुतोष वाजपेई समेत अन्य आरोपियों के नाम शाहपुरा थाना इलाके में हुई कॉलगर्ल की हत्या के मामले में सामने आए। कॉलगर्ल महक के इशारे में भेजी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया। राज सोलंकी नाम के युवक ने दिल्ली की युवती को कॉलगर्ल के धंधे में धकेला था।

MP News : सूची के साथ डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए-
इसके अलावा क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में पकड़े गए देह व्यापार में लिप्त लोगों की सूची तैयार की गई, जो कि बार-बार इस तरह के धंधे में लिप्त पाए जा रहे थे। इस तरह शहर में देह व्यापार करवाने वाले लोगों की पुलिस ने सूची तैयार की। उनके डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए। अपराधी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। उन्हें कितना कमीशन मिलता है। वे कहां-कहां इस धंधे को संचालित करते हैं? पुलिस ने इसकी भी कुंडली तैयार की है।

MP News : इन आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी-
महक यादव, आशुतोष वाजपेई, कृष्णा धाकड़ और सलमान खां। ये है जेल में बंदः महेश किरार उर्फ गुड्डू

MP News : इन आरोपियों की है तलाश-
शोभाराम विश्वकर्मा, निधि ठकुर, शशांक पोद्दार उर्फ शेंकी, डिम्पी खान, मकबूल अली, अर्जुन पटेल, निशांत महोले, मो. नवेद, अंजलि मोहाले, योगेश कुमार, कुलदीप उर्फ कुनाल उर्फ करन सिंह, रितुल कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र उर्फ सागर चौहान, इन्द्र बहादुर सिंह, मोहित, पूजा उर्फ जोया, नितिन पाल, देवांश, राज सोलंकी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire