Top
Begin typing your search above and press enter to search.

10 लाख कीमती गुम हुए 50 मोबाइलों को लौटा कर पुलिस ने मायूस चेहरों पर लोटाई मुस्कान

10 लाख कीमती गुम हुए 50 मोबाइलों को लौटा कर पुलिस ने मायूस चेहरों पर लोटाई मुस्कान
X

भोपाल। राजधानी भोपाल के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को रिकवर कर भोपाल पुलिस ने उन्हें असल मालिको तक पहुंचा दिया है। डीसीपी जॉन 3 रियाज इकबाल ने आज अपने कार्यालय में करीब 10 लाख रुपए कीमती 50 मोबाइल उनके मालिकों को सौपे। गुम हुए महंगे मोबाइल और टैबलेट पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। लोगो ने इस दौरान भोपाल पुलिस को ध्यानवाद दिया।

गुम हुए महंगे मोबाइल को रिकवर करने में हनुमानगंज पुलिस की सरहनीय भूमिका रही। डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि थाना क्षेत्र में भोपाल का सबसे व्यस्ततम जुमेरती बाजार और सब्जी मंडी संचालित होती है। यहां भोपाल के अलावा बाहर के भी लोग सामान की खरीदारी करने पहुंचते हैं। ज्यादा भीड़भाड़ होने के चलते कई बार उनके मोबाइल गुम या चोरी हो जाते जाते हैं। पुलिस के पास शिकायत आने के बाद गुम फोन की आईएमईआई को CEIR पोर्टल पर डाला जाता है। उसी के माध्यम से फ़ोन रिकवर होते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire