Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

pm narendra modi uae visit: भारत और UAE के बीच LPG समेत 5 अहम समझौते पर साइन, अबूधाबी पहुंचने पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत, देखें वीडियो

pm narendra modi uae visit: दुबई/अबूधाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के UAE दौरे में भारत और UAE के बीच LPG समेत 5 अहम समझौते पर साइन हुए। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई।

pm narendra modi uae visit: भारत और UAE के बीच LPG समेत 5 अहम समझौते पर साइन, अबूधाबी पहुंचने पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत, देखें वीडियो
X

pm narendra modi uae visit: दुबई/अबूधाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के UAE दौरे में भारत और UAE के बीच LPG समेत 5 अहम समझौते पर साइन हुए। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।

pm narendra modi uae visit: UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब dollar निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की।

pm narendra modi uae visit: अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया। बता दें उनका यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब पश्चिम एशिया का तनाव समुद्री संकट का रूप ले चुका है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire