Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मोटापे के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का अभियान: खाने के तेल में 10% कमी करने की दी सलाह, इन दस हस्तियों को दिया खास चैलेंज

मोटापे के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का अभियान: खाने के तेल में 10% कमी करने की दी सलाह, इन दस हस्तियों को दिया खास चैलेंज
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ती मोटापे की समस्या पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ एक अनोखा अभियान शुरू किया है। रविवार को ‘मन की बात’ में उन्होंने खाने के तेल में 10% कमी करने की सलाह दी और कहा कि छोटे बदलाव इस चुनौती से निपटने में मदद कर सकते हैं।

सोमवार को पीएम ने इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सहित 10 जानी-मानी हस्तियों को यह चैलेंज दिया। इनमें भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, ओलंपियन मनु भाकर, मीराबाई चानू, अभिनेता मोहनलाल, आर माधवन, सिंगर श्रेया घोषाल, इंफोसिस के नंदन नीलेकणि और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति शामिल हैं।



सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम ने इन हस्तियों से अपील की कि वे भी 10-10 लोगों को नॉमिनेट करें ताकि यह आंदोलन व्यापक हो सके। ‘मन की बात’ में पीएम ने WHO के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 में दुनियाभर में 250 करोड़ लोग मोटापे से प्रभावित थे। उन्होंने बताया कि हर आठ में से एक व्यक्ति और बच्चों में यह समस्या चार गुना बढ़ गई है।

पीएम ने सुझाव दिया कि तेल का सेवन 10% कम करने से हृदय रोग, डायबिटीज और तनाव जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से खान-पान में बदलाव कर स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया। यह अभियान अब राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाने की दिशा में बढ़ रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire