Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PM Modi visit to Kuwait: कुवैत पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, भारतीय मूल के लोगो से की मुलाकात

PM Modi visit to Kuwait: कुवैत पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, भारतीय मूल के लोगो से की मुलाकात
X

PM Modi visit to Kuwait: कुवैत/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए है. दौरे पर जाने से पहले पीएम मोदी ने कहा - पश्चिम एशियाई क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भारत और खाड़ी देश का साझा हित है। बीते 43 वर्षों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत दौरे पर पहुंचे है. दो दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंचे पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ।


PM Modi visit to Kuwait:
कुवैत जानें से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट

कुवैत रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, आज और कल, मैं कुवैत का दौरा करूंगा। यह यात्रा कुवैत के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करेगी। मैं महामहिम अमीर, क्राउन प्रिंस और कुवैत के प्रधान मंत्री से मिलने के लिए उत्सुक हूं। आज शाम, मैं भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करूंगा और अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी भाग लूंगा।




PM Modi visit to Kuwait: पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों से की मुलाकात

कुवैत पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत शहर में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की. भारतीय मूल के लोग हांथों में भारत का झंडा लिए उत्साह के साथ पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिलकर काफी खुश नजर आये।












Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire