Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PM Modi Visit Chhattisgarh: PM मोदी पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ को मिलेगी 33,700 करोड़ की सौगात, थोड़ी देर में बिलासपुर में आम सभा को करेंगे संबोधित

PM Modi Visit Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार अपरांन्ह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा और मंत्री

PM Modi Visit Chhattisgarh: PM मोदी पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ को मिलेगी 33,700 करोड़ की सौगात, थोड़ी देर में बिलासपुर में आम सभा को करेंगे संबोधित
X

रायपुर। PM Modi Visit Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार अपरांन्ह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा और मंत्री-विधायकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम थोड़ी ही देर में बिलासपुर के मोहभट्टा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

PM Modi Visit Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7 रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे और 4 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिनकी लागत 2,695 करोड़ है। प्रधानमंत्री मोदी मोहभट्टा बिलासपुर की सभा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 3.30 बजे अभनपुर-रायपुर के बीच नवा रायपुर होकर स्पेशल मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

PM Modi Visit CG: अब नवा रायपुर रेल सेवा जुड़ा

अभनपुर, रायपुर, और मंदिर हसौद के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने से स्थानीय यात्रियों को सुविधा होगी। 10 रुपए में लोग आना-जाना कर सकेंगे। रेल सेवा चालू होने से नवा रायपुर में बसाहट बढ़ेगी। राज्य मंत्रालय और संचालनालय जाने वालों को भी सुविधा होगी।

PM Modi Visit CG: इन 7 रेल परियोजनाओं की आधारशिला

1.खरसिया-झाराडीह (पांचवी लाइन) 6 किमी 80 करोड़ में।

2.सरगबुंदिया-मड़वारानी (तीसरी एवं चौथी लाइन) 12 किमी 168 करोड़ ।

3.दाधापारा-बिल्हा-दगोरी चौथी लाइन 16 किमी 256 करोड़।

4.निपनिया-भाटापारा-हथबंद (चौथी लाइन) 23 किमी 347 करोड़।

5.भिलाई-भिलाई नगर-दुर्ग लिंक केबिन (चौथी लाइन) 12 किमी 233 करोड़।

6.राजनांदगांव-डोंगरगढ़ (चौथी लाइन) 31 किमी 328 करोड़।

7.करगी रोड-सल्का रोड (तीसरी लाइन) 8 किमी 95 करोड़।

PM Modi Visit CG: रेलवे के इन कामों का करेंगे लोकार्पण

1.राजनांदगांव-बोरतलाव (तीसरी लाइन) 48 किमी पूरी हुई है। यह राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन परियोजना का हिस्सा है, जिसकी कुल 228 किमी लंबाई और लागत 747 करोड़ है।

2.नई रेल लाइन नवा रायपुर होकर मंदिर हसौद से केन्द्री-अभनपुर तक 26 किमी 353 करोड़ दुर्ग-रायपुर सेक्शन ऑटोमैटिक सिग्नलिंग 37 रेल किमी 88 करोड़ में हुआ।

3.छत्तीसगढ़ में सभी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire