Create your Account
PM Modi Russia visit: मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल राजकीय सम्मान
- Pradeep Sharma
- 09 Jul, 2024
PM Modi Russia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल' पुरस्कार से सम्मानित किया। यह रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पीएम मोदी को दोनों देशों के
मास्को/नई दिल्ली। PM Modi Russia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल' पुरस्कार से सम्मानित किया। यह रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पीएम मोदी को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में असाधारण सेवाओं के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने एक समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद एक्स पर लिखा, ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल पुरस्कार प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे भारत की जनता को समर्पित करता हूं।’
PM Modi Russia visit: रूस में पीएम मोदी को सम्मानित किए जाने का वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें मोदी को राष्ट्रपति पुतिन कुछ समझाते नजर आ रहे हैं। पहले वह उन्हें ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल का आगे की दिखाते हुए इशारा करते हैं। इसके बाद उन्हें पीछे की तरफ कुछ दिखाते हैं।
PM Modi Russia visit: इस दौरान मोदी को पुतिन उन्हें मिले सम्मान में लगे खास तरह के संकेतों का मतलब बता रहे होते हैं। बता दें कि साल 1698 में यीशू के प्रथम प्रचारक और रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में जार पीटर द ग्रेट की ओर से स्थापित ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल’ रूस का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।
Related Posts
More News:
- 1. LPG Price Hike: LPG उपभोक्ताओं को झटका, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े सिलिंडर के दाम, कई शहरों में कीमतें 1000 रुपये के पार
- 2. Mahakaal Darshan: राजाधिराज बाबा श्री महाकालेश्वर के करें दिव्य दर्शन, देखें लाइव
- 3. Iran questions Trumps claims: अमेरिका-ईरान समझौते पर बढ़ी बयानबाजी, तेहरान ने ट्रंप के दावे को नकारा, US को भारतीय नाविकों की मौत पर भी घेरा
- 4. MP News : केसली दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 190 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

