Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PM Modi Raipur Visit: एयरपोर्ट पर डिप्टी CM, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत इन नेताओं ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, देखें तस्वीरें…

PM Modi Raipur Visit: एयरपोर्ट पर डिप्टी CM, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत इन नेताओं ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, देखें तस्वीरें…
X

PM Modi Raipur Visit: रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आज सुबह रायपुर पहुंचे। विमानतल पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मोदी का स्वागत किया। बृजमोहन अग्रवाल के आलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया.






PM Modi Raipur Visit: यहां देखें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम-

-07:35 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से इंडियन एयर फ़ोर्स के विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे.

-09:40 बजे: पीएम मोदी का विमान रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा.

-09:45 बजे: एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल के लिए रवाना.

-श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल

-10:00 बजे: प्रधानमंत्री अस्पताल पहुंचेंगे.

-10:00 से 10:35 बजे तक: “दिल की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे अस्पताल में सफल हृदय शल्य चिकित्सा से नया जीवन पाने वाले 2,500 बच्चों से मुलाकात करेंगे.

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति शिखर भवन

-10:35 बजे: पीएम मोदी अस्पताल से रवाना होंगे.

-10:45 बजे: शांति शिखर भवन पहुंचेंगे.

-10:45 से 11:30 बजे तक: शांति शिखर भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और ध्यान (मेडिटेशन) सत्र में भाग लेंगे.

छत्तीसगढ़ नई विधानसभा परिसर

-11:35 बजे: पीएम मोदी शांति शिखर भवन से रवाना होकर

-11:40 बजे नई विधानसभा पहुंचेंगे.

-11:45 से 12:10 बजे तक: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

-12:15 से 1:15 बजे तक: नई विधानसभा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम

-1:20 बजे: विधानसभा से रवाना होकर

-1:30 बजे ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम पहुंचेंगे.

-1:30 से 2:15 बजे तक: म्यूजियम के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे.


छत्तीसगढ़ राज्योत्सव स्थल

-2:20 बजे: म्यूजियम से रवाना होकर 2:30 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे.

-2:30 से 4:00 बजे तक: राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पीएम मोदी की वापसी

-4:05 बजे: राज्योत्सव स्थल से रवाना होकर

-4:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

-4:25 बजे: पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire