Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को बताया था अर्बन नक्सल, नाराज खड़गे बोले-बीजेपी टेररिस्ट पार्टी

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी के अर्बन नक्सल वाले बयान तूल पकड़ लिया है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को बताया था अर्बन नक्सल, नाराज खड़गे बोले-बीजेपी टेररिस्ट पार्टी
X
नई दिल्ली। PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी के अर्बन नक्सल वाले बयान तूल पकड़ लिया है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी को आतंकी पार्टी कह दिया। खड़गे का यह बयान पीएम नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के विरोध में आया है, जिसमें पीएम मोदी ने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी को अर्बन नक्सली चला रहे हैं। खड़गे ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है। उनकी पार्टी ही टेररिस्ट की पार्टी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह लोगों को मारते हैं और लिंचिंग करते है।


PM Modi: हरियाणा चुनाव की हार पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा चुनाव की हार पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो कुछ भी हुआ है हम उसके लिए मीटिंग कर रहे हैं। एक बार रिपोर्ट आ जाए तो यह बात क्लियर हो जाएगी कि क्या करने की जरूरत है और यह कैसे हुआ। पूरा देश और यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी कह रही थी कि कांग्रेस जीतेगी। लेकिन उसके बाद भी वे कौन से कारक थे जिनकी वजह से कांग्रेस हार गई। जीत के दौरान बहुत से लोग होंगे जो इसका श्रेय लेंगे और हार के दौरान बहुत सारे लोग होंगे जो इसकी आलोचना भी करेंगे।


PM Modi: पीएम मोदी ने क्या कहा

महाराष्ट्र की एक रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस का पूरा का पूरा इकोसिस्टम अर्बन नक्सल का पूरा गिरोह है। यह जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन उसकी सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं। उन्होंने दलितों के बीच में झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन दलित समाज ने उनके खतरनाक इरादों को भांप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका रिजर्वेशन छीन कर अपने वोट बैंक को बांटना चाहती है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire