Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PM मोदी सोमवार को छात्रों से करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', एग्जाम वॉरियर्स को देंगे टिप्स, कई हस्तियां भी शामिल होंगी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर, अभिनेता विक्रांत मैसी और छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और आध्या

PM मोदी सोमवार को छात्रों से करेंगे परीक्षा पे चर्चा, एग्जाम वॉरियर्स को देंगे टिप्स, कई हस्तियां भी शामिल होंगी
X

नई दिल्ली। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर, अभिनेता विक्रांत मैसी और छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गगुरु जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी।

PM Modi: 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने कराया पंजीयन

इसके लिए 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, इनमें से लगभग 2,500 चयनित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इनमें केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं।

PM Modi: इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले तनाव कम करने और परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के टिप्स देंगे। सभी प्रतिभागियों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से विशेष परीक्षा पे चर्चा किट दी जाएगी. इसके अलावा शीर्ष 10 'दिग्गज परीक्षा योद्धाओं' को प्रधानमंत्री आवास पर जाने का विशेष अवसर मिलेगा।

PM Modi: कई प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा प्रसारण

परीक्षा पे चर्चा 2025 का प्रसारण कई प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीआईबी, शिक्षा मंत्रालय, पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम ऑफिस आदि के सोशल मीडिया अकाउंट पर किया जाएगा। वहीं छात्र, शिक्षक और अभिभावक दूरदर्शन समेत कई चैनलों पर परीक्षा पे चर्चा 2025 देख सकते हैं। कुछ स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा 2025 के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire