Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PM Modi: इंडो-पैसिफिक मिशन पर रवाना हुए पीएम मोदी, 6 दिनों में करेंगे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा; हो सकती हैं कई बड़ी डील

PM Modi: इंडो-पैसिफिक मिशन पर रवाना हुए पीएम मोदी, 6 दिनों में करेंगे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा; हो सकती हैं कई बड़ी डील
X

PM Modi: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 6 दिन के विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। वह 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य तीनों देशों के साथ भारत के व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और आपसी संबंधों को मजबूत करना है।

पहला पड़ाव इंडोनेशिया

प्रधानमंत्री सबसे पहले इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचेंगे। वहां वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता व्यापार, सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे। इसके अलावा वह योग्याकार्ता में स्थित प्रसिद्ध प्रांबानन मंदिर का भी दौरा करेंगे, जो भारत और इंडोनेशिया के पुराने सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक है।

ऑस्ट्रेलिया में कई अहम बैठकें

इसके बाद प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहेंगे। यहां वह प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, शिक्षा, व्यापार और नई तकनीक से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी। पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

करीब 40 साल बाद न्यूजीलैंड दौरा

दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड जाएंगे। करीब 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा होगी। यहां वह प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगे। दोनों देश व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। सरकार का कहना है कि यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire