Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PM Modi: 2011 से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिट लिस्ट में था मुंबई हमले का मास्टरमइंड तहव्वुर राणा, 14 साल पुराना ट्वीट वायरल

PM Modi: 2011 से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिट लिस्ट में था मुंबई हमले का मास्टरमइंड तहव्वुर राणा, 14 साल पुराना ट्वीट वायरल
X

PM Modi: नई दिल्ली: तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2011 का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। उस समय अमेरिका ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा को बरी कर दिया था, जिस पर तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार की आलोचना की थी।

PM Modi: पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा था, "अमेरिका द्वारा तहव्वुर राणा को बरी करना भारत की संप्रभुता के लिए शर्मनाक है। यह हमारी विदेश नीति की विफलता को दर्शाता है।" अब राणा के प्रत्यर्पण के बाद यह ट्वीट चर्चा में है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस सफलता का श्रेय पीएम मोदी की कूटनीति को दिया है।

गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम राणा को लेकर दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरी। हवाई अड्डे पर राणा को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इसे भारत की कूटनीतिक जीत माना जा रहा है।

PM Modi: राजनीतिक दलों में श्रेय लेने की लगी होड़

इस बीच, राजनीतिक दलों में श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस का दावा है कि राणा को भारत लाने की प्रक्रिया यूपीए सरकार के समय शुरू हुई थी, और यह उसी की रणनीति का परिणाम है। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे मोदी सरकार की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में ला रही है। यूपीए सरकार के समय मुंबई हमला हुआ, लेकिन वे राणा को भारत नहीं ला सके।"


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire