Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

PM Modi Israel Visit: इजरायल दौरे पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, संबंधों को मिला ‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा

PM Modi Israel Visit

Vpb
PM Modi Israel Visit: इजरायल दौरे पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, संबंधों को मिला ‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा
X

PM Modi Israel Visit: नई दिल्ली/यरुशलम: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने इजरायल दौरे के दौरान कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही डिफेंस सेक्टर में संयुक्त विकास, उत्पादन और तकनीक हस्तांतरण पर भी सहमति बनी है।

PM Modi Israel Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने ‘नेसेट मेडल’ सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों की स्थायी मित्रता को समर्पित किया।

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-इजरायल संबंध गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित हैं। दोनों देशों ने अपनी ‘टाइम टेस्टेड’ साझेदारी को ‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत का रुख शांति और स्थिरता के पक्ष में है। गाजा में शांति प्रयासों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में स्थिरता के लिए सभी साझेदारों के साथ सहयोग जारी रखेगा। साथ ही इजरायल में यूपीआई के उपयोग को लेकर भी समझौता होने की जानकारी दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire