Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PM Modi in Seychelles: सेशेल्स के प्रसिद्ध गणेश मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, की पूजा-अर्चना

PM Modi in Seychelles: सेशेल्स के प्रसिद्ध गणेश मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, की पूजा-अर्चना
X

PM Modi in Seychelles: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सेशेल्स दौरे के तीसरे दिन विक्टोरिया स्थित प्रसिद्ध अरुल मिहू नवशक्ति विनायकर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर देश और दुनिया की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पीएम मोदी भारत लौटने के लिए रवाना हो गए।

1992 में बना था यह मंदिर

अरुल मिहू नवशक्ति विनायकर मंदिर सेशेल्स का प्रमुख हिंदू मंदिर माना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी। यह मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला शैली में बना है। मंदिर का गोपुरम बेहद आकर्षक है, जिस पर कई देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां बनी हैं। गर्भगृह में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है।

सेशेल्स में भारतीय समुदाय

सेशेल्स में हिंदुओं की आबादी करीब 2 प्रतिशत है, जबकि भारतीय मूल के लोगों की संख्या लगभग 6 प्रतिशत है। ब्रिटिश शासन के समय कई भारतीय यहां आए थे। समय के साथ उन्होंने व्यापार और अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई। आज भारतीय समुदाय सेशेल्स की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भारत ने दिया समुद्री निगरानी जहाज

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सेशेल्स को भारत में बने समुद्री निगरानी जहाज 'लेसपावर' का उपहार दिया। यह जहाज गोवा शिपयार्ड में तैयार किया गया है और इससे सेशेल्स की तटरक्षक सेना को समुद्री सुरक्षा मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा भारत ने एंबुलेंस और अन्य विशेष वाहन भी भेंट किए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire