Breaking News
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
PM Modi : गोवा में पीएम मोदी ने भगवान राम की 77 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण, जीवोत्तम मठ के 550वें वर्षोत्सव में हुए शामिल
PM Modi : कैनाकोना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा के कैनाकोना स्थित श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह भव्य कार्यक्रम मठ की स्थापना के 550 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ का मुख्य आकर्षण रहा।
PM Modi : पीएम मोदी सुबह कैनाकोना पहुंचे, जहां मठ के प्रमुखों और भक्तों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भगवान राम की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण किया, जिसे विशेष धातु मिश्रण से तैयार किया गया है। प्रतिमा के अनावरण के दौरान मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों ने पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना दिया।
PM Modi : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 550 वर्षों की इस महान धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से प्रेरणा लेकर देश आध्यात्मिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने जीवोत्तम मठ को समाज सेवा, शिक्षा और आध्यात्मिक ऊर्जा में इसके योगदान के लिए विशेष रूप से सराहा।
PM Modi : प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान हजारों की संख्या में भक्त और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मठ के 550वें वर्षोत्सव में देशभर से संत, विद्वान और श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यह आयोजन गोवा के आध्यात्मिक इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 640 अंक चढ़ा, जानिए निफ्टी का हाल
- 2. UP News : चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, पहिये के नीचे आने से 6 वर्षीय छात्रा की मौत
- 3. CG Naxal Surrender News: BBM कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी Surrender की इच्छा
- 4. Bihar News: ‘सुशासन बाबू’ का नया सियासी अध्याय, सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, 9 बार रह चुके है मुख्यमंत्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

