Top
Begin typing your search above and press enter to search.

महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुख्यमंत्री योगी से लगातार संपर्क में...

महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुख्यमंत्री योगी से लगातार संपर्क में...
X

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

पीएम मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।


मुख्यमंत्री योगी से की बातचीत

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत कर हादसे की पूरी जानकारी ली। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

श्रद्धालुओं से की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire