Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
जनभागीदारी से पीएम मोदी ने खड़ा किया विकास का नया मॉडल : तोमर
- Rohit banchhor
- 15 Oct, 2024
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व्यवस्था में जनभागीदारी का समावेश बहुत हद तक बढ़ाया गया है।
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इटारसी में आयोजित स्व. सरताज सिंह स्मृति प्रसंग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। तोमर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनभागीदारी के माध्यम से क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चाैधरी एवं आयोजन समिति के संयोजक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
MP News : विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि जनभागीदारी से विकास के कार्यों को नई दिशा दी जा सकती है। जनभागीदारी से किए गए कार्यों से स्थानीय लोगों का आत्मीय लगाव भी रहता है और इसमें पारदर्शिता भी रहती है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनभागीदारी से कई बड़े कार्यों को सरलता से जमीन पर उतारा जा सकता है। ताेमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनभागीदारी से विकास के नए मॉडल को जमीन पर उतारा गया है।
MP News : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व्यवस्था में जनभागीदारी का समावेश बहुत हद तक बढ़ाया गया है। तोमर ने कहा कि कोरोना के संकटकाल पर जनता को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत ने विजय प्राप्त की है। मोदी के भीतर मैं नहीं है, बल्कि हम है, और इसीलिए उनके हर कार्य में जन सहभागिता परिलक्षित होती है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौके पर मौत
- 2. Char Dham Yatra 2026 Start: चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट आज खुलेंगे, केदारनाथ डोली रवाना
- 3. CG News : ग्रामीणों और बारातियों के बीच चले लात-घूंसे, दूल्हे के पिता समेत 5 गंभीर घायल, एक की आंख फूटी
- 4. Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,050 के पार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

