Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PM Modi-Cheteshwar Pujara: प्रधानमंत्री मोदी ने चेतेश्वर पुजारा को लिखा पत्र, टेस्ट क्रिकेट में योगदान की सराहना

PM Modi-Cheteshwar Pujara: प्रधानमंत्री मोदी ने चेतेश्वर पुजारा को लिखा पत्र, टेस्ट क्रिकेट में योगदान की सराहना
X

PM Modi-Cheteshwar Pujara: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को पत्र लिखकर उनके टेस्ट क्रिकेट में अभूतपूर्व योगदान की प्रशंसा की। पुजारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पत्र को साझा करते हुए लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रशंसा पत्र पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनकी हार्दिक भावनाओं के लिए आभारी हूं। अपनी दूसरी पारी में मैं मैदान की हर याद को संजोऊंगा।"

PM Modi-Cheteshwar Pujara: पीएम मोदी ने पत्र में लिखा कि पुजारा ने छोटे प्रारूपों के दौर में टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को जिंदा रखा। उनकी एकाग्रता और दृढ़ता ने भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती दी। खासकर ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। पीएम ने उनके शांत स्वभाव और सौराष्ट्र क्रिकेट के लिए योगदान की सराहना की, जो युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पुजारा के कमेंटेटर के रूप में विश्लेषण और भविष्य में युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करने की उम्मीद जताई।

PM Modi-Cheteshwar Pujara: पुजारा ने 103 टेस्ट में 7195 रन (19 शतक, 35 अर्धशतक) और पांच वनडे में 51 रन बनाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल था। हाल ही में वे इंग्लैंड दौरे पर कमेंट्री करते दिखे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire