Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
PM Modi CG Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा कल,33,700 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिलेगी ये सौगात
- Pradeep Sharma
- 29 Mar, 2025
PM Modi CG Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि के पहले दिन 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने के
बिलासपुर/ रायपुर। PM Modi CG Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि के पहले दिन 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने के लिए हैं।
PM Modi CG Visit: प्रधानमंत्री एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसकी लागत 9,790 करोड़ रुपए है। यह परियोजना उच्च दक्षता वाली अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड की 15,800 करोड़ रुपए की सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजनाका कार्य शुरू किया जाएगा।
PM Modi CG Visit: स्वच्छ ऊर्जा और गैस परियोजनाएं प्रधानमंत्री कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में सिटी गैस वितरण (City Gas Distribution) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की लागत 1,285 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम की विशाख-रायपुर पाइपलाइन (VRPL) परियोजना भी शुरू होगी।
PM Modi CG Visit: रेलवे नेटवर्क का विस्तार छत्तीसगढ़ में 108 किलोमीटर लंबी रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। 2,690 करोड़ रुपए की लागत वाली तीन रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे के 100% विद्युतीकरण को भी समर्पित करेंगे।
PM Modi CG Visit: सड़क बुनियादी ढांचे का विकास प्रधानमंत्री एनएच-930 और एनएच-43 के कुछ हिस्सों को 2 लेन में अपग्रेड करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,270 करोड़ रुपए है। यह आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी।
PM Modi CG Visit: शिक्षा और आवास परियोजनाएं प्रधानमंत्री 130 पीएम श्री स्कूल (PM Shri Schools) और रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (Vidya Samiksha Kendra) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 3 लाख लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Asian News और News Plus21 में मंच पर शुरु आज की नारी सम्मान सीजन- 3, डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक मोतीलाल साहू का आगमन, देखें लाइव
- 2. LPG gas cylinder shortage: गैस संकट से इस बड़ी टेक कंपनी ऑफिस के लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, Zomato, Swiggy के 50 प्रतिशत फूड डिलीवरी ऑर्डर कैंसिल
- 3. CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर आज करेंगे सरेंडर, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के
- 4. Sunday Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे होगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

