Create your Account
PM Modi Cabinet : पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को मिली मंजूरी, 63 हजार गांवों को किया जाएगा शामिल...
PM Modi Cabinet : रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को मंजूरी दी गई है। इस पहल के तहत आदिवासी बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों को संपूर्ण विकास के लिए 79,156 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। जिसमें केंद्र सरकार का हिस्सा 56,333 करोड़ रुपये और राज्य सरकार का हिस्सा 22,823 करोड़ रुपये होगा।
PM Modi Cabinet : इस अभियान के तहत लगभग 63,000 गांवों को शामिल किया जाएगा, जिससे पांच करोड़ से अधिक आदिवासी लोगों को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री परिषद का आभार व्यक्त किया है।
PM Modi Cabinet : मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातियों की जनसंख्या एक तिहाई है और इस योजना के लागू होने से आदिवासी गांवों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या 10.45 करोड़ है और देशभर में 705 से अधिक आदिवासी समुदाय हैं, जो दूरदराज के क्षेत्रों में निवास करते हैं।
PM Modi Cabinet : ‘पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में महत्वपूर्ण अंतराल को भरना और आदिवासी क्षेत्रों का समग्र और सतत विकास सुनिश्चित करना है। इस अभियान के माध्यम से आदिवासी समुदायों के लिए विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।
Related Posts
More News:
- 1. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
- 2. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 4. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

